मुख : हिन्दी : आलोक : नौ दो ग्यारह : खोजा वारिस, मिली झाँसी की रानी

Can't see Hindi?

Why can't I see the Hindi section?

29.11.05

खोजा वारिस, मिली झाँसी की रानी

वारिस की खोज करते हुए मिल गईं झाँसी की रानी। बड़े दिनों बाद मिली। याद है मुझे, मैंने पूरी कविता घोटी थी। काफ़ी लम्बी चौड़ी है। बाद में पता चला कि यह कविता और जगह भी है। लेकिन ओल्ड पोएट्री में केवल हिन्दी की कविताएँ खोजने की सुविधा या वर्गीकरण नहीं मिला। पहली बार जब झाँसी गया था - लखनऊ से मद्रास जाना था, तो झाँसी से गाड़ी बदली थी। तो झाँसी में कुछ छः घण्टे का समय था। सोचा था कि किला देखूँगा, लेकिन घुस गया थियेटर में, और देख डाली बॉम्बे। किला अब तक नहीं देखा है, दस साल हो गए।
11:50 बजे आलोक द्वारा।
8 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
8 छींटाकसी -
Blogger Jitendra Chaudhary ने अर्ज़ किया है...
हम भी अब तक झांसी का किला नही देख सके। एक बार सोचा था, कि साउथ जाने वाली गाड़ी झांसी से पकड़नी थी, ६ घन्टे का गैप था, लेकिन नही साथी लोग राजी नही हुए, बोले बहुत धूप है, वहाँ के स्थानीय लोगों ने भी कहाँ, क्या देखोगे, सारा तो खंडहर हो चुका है। ये तो लोगो का मानना है इस किले के बारे में।
Blogger आलोक ने अर्ज़ किया है...
हाँ, मुझे याद पड़ता है, मुझे भी वहीं को लोगों ने कहा था कि वहाँ जाना बेकार है।

है कोई झाँसी वाला अपनी सफ़ाई पेश करने के लिए?
Blogger Kalicharan ने अर्ज़ किया है...
main dekh ke aaya tha aur ji haan khandhar sa hai per usme ek historic charm hai. Uski unchai per setting aur structure batata hai ki bhadiya hoga. Matlab Rekha type nahi to mano Kbhu type situation hai. Khandhar bata raha hai ki imarat kabhi buland thi.
Blogger Karan ने अर्ज़ किया है...
आप मैक का उपयोग करतें हैं कि विनडोज का? यदी मैक, तो आप आधे अक्षर कैसे बनाते हैं?
Blogger आलोक ने अर्ज़ किया है...
मॅक पर आधे अक्षर के लिए - इंस्क्रिप्ट कुञ्जीपटल हो तो D की मदद से हलन्त लगाएँ, अर्धाक्षर बनेंगे।
Blogger HappySam ने अर्ज़ किया है...
cool site :)
Anonymous swati sani ने अर्ज़ किया है...
आलोक जी, "off topic" लिखनॆ कॆ लियॆ माफी चाहती हूं। समस्या यह है कि "unicode" दॆवनागिरी मॆं "phonetic keyboard layout for linux (fedora core 4) " मुझॆ कहीं मिला नहीं। अगर आपको इसकी जानकारी हो तो कृपया मुझॆ सूचित करॆं।
स्वाति सानी (swati@sanisoft.com)
Blogger आलोक ने अर्ज़ किया है...
स्वाति जी,
शायद आपको Bolnagari Phonetic Keymap पसन्द आए।
http://www.indlinux.org/wiki/index.php/Downloads
ध्यान दें - मैंने इसे आजमाया नहीं है। मैं इंस्क्रिप्ट का इस्तेमाल करता हूँ, इसलिए कभी ज़रूरत नहीं पढ़ी। http://www.devanaagarii.net/inscript/ - ये फ़ेडोरा में पहले सी ही मौजूद है।
आलोक
छींटाकसी करें

इस लेख के हवाले:

Create a Link

पिछले लेख:

बासी माल:


Home © Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2009, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .

Valid XHTML 1.0 Strict Valid CSS!

Google

मुख