मुख : हिन्दी : आलोक : नौ दो ग्यारह : कतई या क़तई?

Can't see Hindi?

Why can't I see the Hindi section?

5.7.06

कतई या क़तई?

प्रतीक ने लिखा क़तई और मैंने कहा कतई, फिर उन्होंने कहा कि धर्मवीर भारती जी ठेले पर हिमालय में क़तई लिखते थे। ठीक है, तो सही क्या है?
08:28 बजे आलोक द्वारा।
6 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
6 छींटाकसी -
Anonymous संजय बेंगाणी ने अर्ज़ किया है...
नुक्ते का प्रयोग ही गल्त है. हिन्दी का भला चाहते हो तो नुक्ते से पिण्ड छुड़ा लो. विचार विद्रोही लग सकता हैं, पर हिन्दी के लिए यही उपयोगी होगा.
Blogger Raman Kaul ने अर्ज़ किया है...
यदि नुक्ते का प्रयोग करना हो तो "क़तई" सही है। कारण -- उर्दू में इसे लिखते समय "कीफ़" नहीं, "क़ाफ़" का प्रयोग होता है। वरना, मैं संजय की बात से कुछ हद तक सहमत हूँ। नुक्ता लगाने की बजाय नुक्ता न लगाने से गलती होने की संभावना कम है।
Blogger आलोक ने अर्ज़ किया है...
c/गल्त/गलत

धाँसू चीज़ है यह तो!
Blogger Srijan Shilpi ने अर्ज़ किया है...
छोटा-सा सूत्र यह है कि अंग्रेजी में जिसके लिए 'Q' का प्रयोग करते हैं उसके लिए हिन्दी में 'क़' लिखा जाता है। उसी तरह 'Z' के लिए 'ज़' लिखा जाता है। 'उर्दू वर्ड' वाक़ई इस समस्या का समाधान कर देता है।
Blogger Raviratlami ने अर्ज़ किया है...
दोनों ही सही हैं.

यदि आपकी वाक्य रचना में उर्दू के लफ़्ज ज्यादा हैं तो आप नुक्ता लगाएँ. यदि हिन्दी के शब्द ज्यादा हैं तो अच्छा हो कि नुक्ता न लगाएँ.
Blogger Neeraj ने अर्ज़ किया है...
नुक्ता लगाना है तो लगाओ. जमकर लगाओ. लेकिन किसी जलील भाई को ज़लील मत कर देना भाई.
छींटाकसी करें

इस लेख के हवाले:

Create a Link

पिछले लेख:

बासी माल:


Home © Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2008, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .

Valid XHTML 1.0 Strict Valid CSS!

Google

मुख