कोई बता सकता है कि यह आइटमs कहाँ की हिन्दी है? भारतवर्ष या आर्यावर्त की तो कतई नहीं है। हो सकता है पाताल लोक की हो।
item को मद न कह के आइटम कह दोगे तो भी हम झेल लेंगे, items को भी मद न कह के आइटम्स कह दोगे तो भी झेल लेंगे, पूर्णविराम के बजाय बिन्दु लगाओगे तो भी झेल लेंगे, लेकिन भाईसाहब,
आइटमs ? ये क्या बला है?
यह नमूना मिला है इण्टर्नेट ऍक्स्प्लोरर के हिन्दी उद्धरण से। जिस तन्त्रांश के लिए मैंने 8000 रुपए फूँके उससे कुछ न्यूनतम गुणवत्ता की उम्मीद करना क्या पाप है?
<कटाक्ष> लिनक्स के नौसिखिये, शौकिया या ग़ैर पेशेवर अनुवादक </कटाक्ष> ऐसी ग़लतियाँ करें तो समझ आता है लेकिन माइक्रोसॉफ़्ट के बिल्लू भाई वाले करें तो? कतई नहीं।
12:38 बजे आलोक द्वारा।
© Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2010, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .
मोहे लूट गए बिल्लुवा हां, लूट गए बिल्लुवा
हिन्दी मांगी, हिन्ग्लिश ठेली,
ये सचमुच, आपके पैसों का सही प्रयोग नही हुआ। आप बिल्लू को लिखो, या तो पैसे वापस करें या हिन्दी। दोनो अपने पास रखेगा, तो ठीक नही होगा।
मुझ जैसे नौसिखीयों को भी मार्गदर्शन मिलेगा.
मैं नहीं मानता हिन्दी का उत्साही नौसिखीया अनुवादक भी ऐसी हिंगलिश का प्रयोग करेगा.
हिन्दी कोई गरीब की जोरू नहीं हैं. ई-पत्र लिखे करमजले बिल्लूमियां को.