कृपया इन्हें एक र प्रदान करें। ज़्यादा महँगा नहीं आता है।
वैसे यह कड़ी है हिन्दी के भाषा पैक की, जिसकी मैं अभी स्थापना करने जा रहा हूँ।
आप सब से अनुरोध है कि आप भी करें। इससे आपका मशीन का पर्दा हिन्दीमय हो जाएगा, और साथ ही जिस भी स्थल पर आप जाएँगे, वहाँ के जालराज अपने चिट्ठों में देखेंगे कि हिन्दी (hi-IN) वाली मशीन से बन्दा अपने पास आया है।
उपरोक्त छवि एक हफ़्ते के देवनागरी.नेट के आँकड़े हैं - देखिए, अङ्ग्रेज़ी का प्रतिशत इतना अधिक इसलिए है क्योंकि बहुत कम लोगो ने भारतीय भाषा का पॅक स्थापित किया है।
अधिकतर जालराज और आईटी विभाग इस तरह के आँकड़ों पर कड़ी नज़र रखते हैं और इन्हीं के आधार पर नई भाषाओं में जालस्थल शुरू करने के निर्णय लेते हैं। तो दुनिया को बताइए कि आप के अन्दर हिन्दी के जालस्थल पढ़ने की लालसा है, यदि आप विण्डोज़ पर है तो इस पॅक की स्थापना ज़रूर कीजिए।
डाउनलोड केन्द्र - माइक्रोसॉफ़्ट
14:53 बजे आलोक द्वारा।
pradeep ने अर्ज़ किया है...
© Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2010, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .