मुख : हिन्दी : आलोक : नौ दो ग्यारह : ब्लॉगर का स्थल अब हिन्दी में

Can't see Hindi?

Why can't I see the Hindi section?

19.7.07

ब्लॉगर का स्थल अब हिन्दी में

ब्लॉगर पहले ही १७ भाषाओं में उपलब्ध था, अब १९ और भाषाओं में आ गया है, और उनमें से एक है हिन्दी भी। मुबारक हो! हिन्दी में चिट्ठे तो पहले भी लिखे जा सकते थे, इसके जरिए आप ब्लॉगर के स्थल का इस्तेमाल भी कर पाएँगे, यदि केवल हिन्दी मालूम हो तब भी। ब्लॉगर हिन्दी में लेकिन लगता है कि मुख पृष्ठ के अलावा और चीज़ों का अनुवाद अभी नहीं हुआ है। अरे नहीं, मैं गलत था। सत्रारम्भ करने के बाद यह पन्ना आता है, अङ्ग्रेज़ी में - ब्लॉगर डॅश्बोर्ड अङ्ग्रेज़ी में लेकिन इसी पन्ने पर बदल के हिन्दी किया जा सकता है - ब्लॉगर डॅश्बोर्ड हिन्दी में और यह रही इस बारे में गूगल की ओर से ही सूचना। तो इन्तज़ार किस बात का है? भाषा बदलिए और आनन्द लीजिए

Labels: , ,

14:02 बजे आलोक द्वारा।
12 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
12 छींटाकसी -
Blogger Shrish ने अर्ज़ किया है...
हाँ जी कुछ दिन पहले देखा तो बहुत मजा आया। गूगल बाबा हिन्दी पर मेहरबान होते जा रहे हैं।
Blogger Udan Tashtari ने अर्ज़ किया है...
बढ़िया जानकारी-हिन्दी के बढ़ते कदम-बधाई.
Blogger Hindi Blogger ने अर्ज़ किया है...
जय हो!
Blogger masijeevi ने अर्ज़ किया है...
अच्‍छा हुआ।
ये गूगल टीम में हिंदी वाले हैं कौन- मतलब अनुवाद वगैरह करता कौन है- इन लोगों से रूबरू होने की भी बड़ी इच्‍छा है
Blogger अरुण ने अर्ज़ किया है...
अरशायद अब हिंदी प्रेमियो के लिये अपने ब्लोग पर सारे कार्य ज्ल्द हि हिंदी मे होने लग जायेगे
Blogger sunita (shanoo) ने अर्ज़ किया है...
बहुत अच्छे मुझे तो मालूम ही नही था...
Anonymous संजय बेंगाणी ने अर्ज़ किया है...
मिसिजीविजी,
हिन्दी अनुवादक आपके आस-पास के लोग ही है जो बजाय छाती-कुटा और नई साहित्यिक भाषा के निर्माण के चुपचाप हिन्दी को बढ़ा रहे है.
हिन्दी प्रेमियों को सलाम.
Blogger Debashish ने अर्ज़ किया है...
स्थानीयकरण की एक महत्वपूर्ण ख़ामी है शब्दशः अनुवाद। इसमें अनुवादक की भी ग़लती नहीं क्योंकि उसे ये ज्ञात नहीं होता कि वाक्य या शब्द कहाँ इस्तेमाल होगा। उदाहरण के लिये "About", ज्यादातर लोग इसे वाक्य में प्रयोग के तौर पर "के बारे में" लिख देते हैं, पर अगर ये जालस्थल पर "About (this site)" पृष्ठ के लिये प्रयुक्त हो तो, जैसा कि ब्लॉगर पर हुआ है, तो कैसा लगेगा। लोकलाईजे़शन दलों को इस बारे में सोचना चाहिये कि प्रयोग का उदाहरण भी बतायें या फिर ऐसा अनुप्रयोग हो जहाँ अनुवाद तुरंत जाँचा जा सके।।
Blogger Sagar Chand Nahar ने अर्ज़ किया है...
बह्त देरी से पता चला। लेकिन देकने के बाद मन खुश हो गया, काश वर्डप्रेस. कॉम वाले भी ऐसा कर पाते।
Blogger अनुनाद सिंह ने अर्ज़ किया है...
बहुत खुसी की बात है। गूगल बाबा हिन्दी का महत्व मानते हैं और उसकी प्रतिष्ठा में इमानदारी से आगे बढ़ रहे हैं। उनके ही लोगों की माने तो वे गूगल मेल में भी हिन्दी सुविधा देने में जुटे हुए हैं।

Google Takes Another Shot At Transliteration

http://rds.yahoo.com/_ylt=A0WTTkgxNY9GQnUBPQDQtDMD;_ylu=X3oDMTBjMHZkMjZyBHBvcwMxBHNlYwNzcg--/SIG=13dsq7fcg/EXP=1183876785/**http%3a//www.webpronews.com/topnews/2007/07/03/google-takes-another-shot-at-transliteration
Blogger Shrish ने अर्ज़ किया है...
@अनुनाद जी,
क्या मेरी कल्पना सच होने जा रही है।


@सागर चंद नाहर,
सागर भाई वर्डप्रैस.कॉम का भी अनुवाद चल रहा है। पर इसमें शायद अभी बहुत टाइम लगेगा। यह पोस्ट पढ़िए|
Blogger SiD ने अर्ज़ किया है...
सही चीज़ है यह हिंदी वाला ब्लॉगर तो !!
इस्तेमाल करना काफी आसान है !!!
छींटाकसी करें

इस लेख के हवाले:

Create a Link


Home © Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2008, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .

Valid XHTML 1.0 Strict Valid CSS!

मुख