मुख : हिन्दी : आलोक : नौ दो ग्यारह : एक जापानी की यूनिकोड तालिका

Can't see Hindi?

Why can't I see the Hindi section?

16.11.07

एक जापानी की यूनिकोड तालिका

जापानी और जापानियों की चर्चा हो ही रही है तो एक जापानी, रिचर्ड इशिदा - की बनाई इस तालिका को ही देख लें। अगर कहीं खाली डब्बे दिख रहे हों तो - "Show as graphics" पर सही का निशान लगाने पर ही सारे अक्षर दिखेंगे। अब इसमें 97D पर जो हँसिया बना है, वह क्या अक्षर है, समझ नहीं आया। उसके ऊपर नीचे के दो दो अक्षर तो शायद सिंधी और कश्मीरी में काम आते हैं। हाँ, वैदिक संस्कृत में स्वर/लय के लिए व्यंजन के ऊपर का खड़ा डंडा और व्यंजन के नीचे लेटा डंडा कहीं नहीं दिख रहा तालिका में, शायद यह इससे संबंधित हो? इस वाली तालिका में देखने से पता चला कि इसका नाम DEVANAGARI LETTER GLOTTAL STOP है। बस स्टॉप तो सुना था, पर ग्लोट्टल स्टॉप क्या है, शायद हरिराम जी बता पाएँ। हम होते हैं नौ दो ग्यारह, सायोनारा।

लेबल: ,

18:08 बजे आलोक द्वारा।
3 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
3 छींटाकसी -
Blogger Gyandutt Pandey ने अर्ज़ किया है...
रिचर्ड इशिदा एण्ड यू, बोथ आर गिविंग मी इंफीरियॉरिटी कॉम्प्लेक्स! :-)
Blogger हरिराम ने अर्ज़ किया है...
देवनागरी ग्लोट्टल स्टॉप का प्रयोग सिक्किम और दार्जिलिंग की लिम्बु लिपि के पाठ को देवनागरी लिपि में लिप्यन्तरण के दौरान होता है।
Blogger आलोक ने अर्ज़ किया है...
हरिराम जी, जानकारी के लिए धन्यवाद।
छींटाकसी करें

इस लेख के हवाले:

एक लिंक बनाएँ

पिछले लेख:

बासी माल:


Home © Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2010, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .

Valid XHTML 1.0 Strict Valid CSS!

Google

मुख