मुझे नहीं पता था की अरबियों में जीभ बाहर निकालना भी लड़कियों को छेड़ने के तरीकों में गिना जाता है। आँख मारना, सीटी बजाना, आदि तो ठीक है, पर
जीभ निकालने का काम तो बच्चे ही करते हैं अपने यहाँ, छेड़छाड़ की भाषा में तो नहीं गिना जाता है।
एक बात और, अरबी फ़ारसी जानने वाले लोग उन शब्दों की देवनागरी की वर्तनियाँ भी अलग तरह से लिखते हैं, जिससे पता चलता है कि वास्तव में वह शब्द अरबी या नस्तलीक़ में कैसे लिखे जाते हैं।
महकता आंचल नामक मासिक पत्रिका में भी अकसर कुरआन, आयना जैसी वर्तनियाँ नज़र आती हैं।
वैसे यह अनुवाद दिलचस्प लगा मुझे। कोई अरबी नवीस या
अरब निवासी बता सकते हैं कि स्वता मतलब क्या होता है? शायद यह अरब स्वता नहीं, अरब्स वता है।

Labels: अनुवाद, क्षेत्रीयकरण, तकनीक
17:53 बजे आलोक द्वारा।
0 छींटाकसी
इस लेख के हवाले