मुख : हिन्दी : आलोक : नौ दो ग्यारह : सेब पर देवनागरी

Can't see Hindi?

Why can't I see the Hindi section?

27.1.08

सेब पर देवनागरी

सेब का इस्तेमाल तो करीब छः महीने से कर रहा हूँ, पर उसके बारे में अभी तक जानकारी में बदलाव नहीं किया था। सराय के रविकांत जी के दबाव का ही फल है कि यह पृष्ठ परिष्कृत हुआ। उन्हें धन्यवाद, यदि आप सेब खाते हैं तो अपनी टिप्पणी दें, और क्या जुड़ना चाहिए, अब मैं होता हूँ नौ दो ग्यारह।

लेबल: ,

18:33 बजे आलोक द्वारा।
6 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
6 छींटाकसी -
Blogger संजय बेंगाणी ने अर्ज़ किया है...
सेब नहीं खाते, अभी तो लिनक्स की ओर जाने का मन है.
Blogger Raviratlami ने अर्ज़ किया है...
जुलाई आते तक केडीई 4 पूरा हिन्दी में सेब पर आने वाला है. इंतजार करें :)
Blogger Gyandutt Pandey ने अर्ज़ किया है...
यह एप्पल सेप्पल तो समझ नहीं आया। पर जापानी हट गयी है तो ब्लॉग पढ़ने में आसानी है।
फिर कोई और भाषा मत ले आइयेगा!
2. हमारे विस्टा की मरियल चाल का कोई इलाज है?
Blogger अविनाश वाचस्पति ने अर्ज़ किया है...
ज्ञानजी विस्टा की मरियल चाल का इलाज
उसकी सवारी छोड दें कहीं और चढ जायें
सेब मिले तो खायें न मिले तो पीयें
अर रे रे वो नही गलत समझे आप
सेब का जूस दिल्ली वाला रूस वाला नहीं
Blogger आलोक | Alok ने अर्ज़ किया है...
केडीई ४ सेब पर? आश्चर्य।

एप्पल समझने के लिए आप सेब की दुकान देख सकते हैं, इस्तेमाल करना तो आसान ही है। वैसे सिंगापुर और अमेरिका में क्रमशः सस्ता व और अधिक सस्ता है, यदि वहाँ से मँगवा सकें तो।

विस्ता की मरियल चाल के दो इलाज हैं, सेब की दुकान और एक्स पी। चुन सकते हैं।
Blogger ePandit ने अर्ज़ किया है...
अरे वाह, आपको याद हो तो कभी हमने भी आपसे अर्ज किया था कि सेब पर हिन्दी के जुगाड़ बारे लेख लिखें। धन्यवाद, बाकी ये जानकारी हिन्दी में भी होना मांगता है।
छींटाकसी करें

इस लेख के हवाले:

एक लिंक बनाएँ

पिछले लेख:

बासी माल:


Home © Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2012, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .

Valid XHTML 1.0 Strict Valid CSS!

Google

मुख