मुख : हिन्दी : आलोक : नौ दो ग्यारह : जीपीआरएस - हिन्दी में मोबाइल जाल - कौन सा फ़ोन?

Can't see Hindi?

Why can't I see the Hindi section?

5.2.08

जीपीआरएस - हिन्दी में मोबाइल जाल - कौन सा फ़ोन?

जीपीआरएस के जरिए अंतर्जाल तक आपमें से कई लोग जुड़ते होंगे, यह बताइए कि हिन्दी के जालस्थलों को मोबाइल से देखने के लिए अच्छा हैंडसेट कौन सा है? जगदीश जी ने बताया कि वे नोकिया ३११०सी का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा शायद नोकिया ६२८० और शायद ६२७० में भी यह सुविधा है, यह बताइए कि आपके क्या अनुभव हैं? पूछ रहा हूँ क्योंकि अभी घर से ब्रोडबैंड नौ दो ग्यारह है, और तरीके खोज रहा हूँ।

Labels: , ,

19:53 बजे आलोक द्वारा।
7 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
7 छींटाकसी -
Blogger Gyandutt Pandey ने अर्ज़ किया है...
मेरे पास तो नोकिया ३२३० है। पर मैं मोबाइल पर नहीं, लैपटॉप पर मोबाइल यूएसबी कॉर्ड से लगा कर इण्टरनेट देखता हूं। अनुभव बहुत अच्छा नहीं है।
Blogger Raviratlami ने अर्ज़ किया है...
यदि इंटरनेट कनेक्टिविटी स्टैंडबाय के रूप में चाहिए तो रिलायंस का सीडीएमए फ़ोन सबसे बड़िया है. कोई सा भी लें- पर मॉडम सुविधा अंतर्निर्मित हो.

मैं बाहर होता हूं या कभी ब्राडबैण्ड लाइन डाउन होता है तो इसे लैपटॉप / कम्प्यूटर पर लगाकर यूएसबी मॉडम की तरह प्रयोग करता हूँ. वैसे तो रिलायंस दावा करता है कि 144 केबीपीएस डाटा कैपेबिलिटी देता है, परंतु औसत 30-35 के आसपास आता है जो कि बुरा नहीं है.

मेरे पास बेसिक एलजी (3500)फोन है, जिसमें हिन्दी ब्राउजर का समर्थन नहीं है, परतु वह मॉडेम के रूप में बढ़्या काम करता है.
Blogger Jitendra Chaudhary ने अर्ज़ किया है...
मै अभी अपने नोकिया N70 पर हिन्दी प्रयोग नही करता, इसलिए इस बारे मे ज्यादा जानकारी नही। कोई भी नया फोन खरीदने से पहले उसको ट्राई करिए इस साइट (http://www.tryphone.com/home.seam ) पर जाकर।
Blogger आलोक ने अर्ज़ किया है...
नोकिया ३२३० - यह भी आजमाते हैं। बीएसएनएल का जीपीआरएस?

रिलायंस वाले में खर्चा क्या आता है?

जहाँ तक मुझे पता है, एन७० में हिन्दी की सुविधा नहीं है।
Blogger मिहिरभोज ने अर्ज़ किया है...
मैं नियमित रूप से मोबाईल से इंटरनेट चलाता हूं नोकिया एन सीरीज इस मामले मै काफी ठीक है,मैं बी एस एन एल का जी पी आर एस काम मैं लेता हूं नेट बढिया चलता है
Anonymous amit ने अर्ज़ किया है...
नोकिआ का 5700 XpressMusic सीरीज़-६० वर्जन-३ सिम्बियन फोन है और इसमें हिन्दी मस्त दिखती है। ऐसे ही N73 में भी दिखती है सही। :)
Blogger आलोक ने अर्ज़ किया है...
एन ७३ में हिन्दी दिखती है? कमाल है। क्या आप कोई तस्वीर छाप सकते हैं? क्या हिन्दी लिख भी सकते हैं?
छींटाकसी करें

इस लेख के हवाले:

Create a Link


Home © Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2008, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .

Valid XHTML 1.0 Strict Valid CSS!

मुख