कई साल पुरानी बात है,
देबू ने मुझे कुछ फ़ोकट के खाके दिखाए थे और कहा था कि
देवनागरी.नेट की कुछ हालत सुधारो, थोड़ा सुन्दर बनाओ उसे। मैंने नहीं किया, ऊपरी ओर से तो यही कह के कि सामग्री ज़्यादा ज़रूरी है, पर सच तो यह है कि सी ऍस ऍस से डर लगता था, पर अभी अन्ततः कुछ सी ऍस ऍस करने के बाद लगा कि पहले ही यह काम करता तो बहुत मेहनत बचती।
नई सामग्री जोड़ने में भी डर लगता था, क्योंकि सभी पन्ने एक जैसे रखना ज़रूरी था। यह डर कुछ वैसा ही था जैसा कि
इंस्क्रिप्ट सीखने के पहले हिन्दी लिखने में लगता था, पर उसके बाद आसानी से ज़्यादा और सही लिखना शुरू हुआ। वही चीज़ अब सी ऍस ऍस के साथ है। अब नए पन्ने जोड़ना काफ़ी आसान हो गया है, पर चक्कर यही है कि आजकल ब्रोडबैंड
ठप्प है, इसलिए काम और आगे नहीं बढ़ पा रहा है वरना हर रोज एक नया पन्ना जोड़ने का तो इरादा था ही।
इसीलिए कहते हैं, माउण्टेन ड्यू पियो, आगे बढ़ो।
और चीज़ें जिनसे फ़िलहाल डर लगता है -
- जावास्क्रिप्ट
- गुरमुखी
- तस्वीरों को छोटा बड़ा करना
- अपनी आवाज़ रिकॉर्ड करके पॉडकास्ट करना
जय हो
सी ऍस ऍस की, और जय हो
सी ऍस ऍस पुष्टिकर्ता की।
लेबल: तकनीक, सी ऍस ऍस
16:37 बजे आलोक द्वारा।
4 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
माइक्रोसाफ़्ट एक्सप्रेशन वेब का प्रयोग करें. सी एस एस का भूत भाग जायेगा.
डाउनलोड करें मनोरंजन टूलबार
http://www.vibgyorlife.com/toolbar