मुख : हिन्दी : आलोक : नौ दो ग्यारह : मोबाइल जाल - एक जानदार सवारी, एक शानदार सवारी

Can't see Hindi?

Why can't I see the Hindi section?

10.2.08

मोबाइल जाल - एक जानदार सवारी, एक शानदार सवारी

सरपट दौड़ने वाला ब्रोडबैंड शादी की उस दावत की तरह ही है जिसमें पकवान इतने ज़्यादा और इतनी मात्रा में होते हैं कि इंसान आधा सामान थाली में रख नहीं पाता और बाकी आधा थाली में ले के भी फेंक ही देता है। उसके मुकाबले डायलप - की कल्पना करना ही थोड़ा मुश्किल होता है - हॉस्टल में महीने के उन आखिरी दिनों की तरह जब मेस किसी कारण से बन्द हो जाती थी और पिताजी की ओर से आठ सौ रुपए के ड्राफ़्ट की प्रतीक्षा रहती थी। जो लोग आईआईटी आदि से पढ़े हैं उन्हें इस बात की कल्पना कर पाना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन मेरे कॉलेज के हॉस्टल की मेस में कभी कभार ऐसा हो जाता था। पर अब ब्रोडबैंड के सरपट घोड़े से उतरना पड़ा है, क्योंकि मेरे गाँव ढकोली में इस समय तार वाले फ़ोन हैं नहीं, अलबत्ता मोबाइल खूब हैं। तो मैं चला बैलगाड़ियों की खोज में। खोजबीन करने के बाद संक्षेप में बताता हूँ कि क्या जोड़तोड़ करने पड़े।
  1. एयरटेल से जी पी आर ऍस सुविधा ली। एयर्टेल शिमला के उच्चाधिकारी सुदीप जी को इसके लिए धन्यवाद।
  2. सुविधा लेने के बाद 52567 पर Mo लिख कर समोसा भेज के जी पी आर ऍस का जमाव स्थापित किया
  3. अपने नोकिया 1100 को ताक पर रख के धर्मपत्नी जी का नोकिया 6260 हथियाया, और उसमें "डिफ़ॉल्ट ऍक्सेस पॉइंट" "मोबाइल ऑफ़िस" किया।
  4. मोबाइल चिट्ठाजगत खोल के देखा। खुल गया, लेकिन डब्बे दिखे। मोबाइल चिट्ठाजगत - रोमन तो फिर भी ठीक चल रहा था। यानी कि जाल से जुड़ तो गया, पर हिन्दी वाले काम नहीं हो सकते थे।
  5. नोकिया के जालस्थल से नोकिया पीसी स्यूट 6.85.14.1 उतारा। यह काम दफ़्तर से किया क्योंकि घर पर तो अन्तर्जाल था ही नहीं, यूऍसबी अँगूठी में ले के आया कुछ 26 मेगाबाइट का है।
  6. उसे स्थापित किया। नोकिया पीसी स्यूट
  7. नोकिया 6260 के लिए सीए-53 यूएसबी केबल ले के आया, पंचकूला से, जो कि 1580 रुपए की मिली। एक और केबल इसके लिए उपयुक्त है, डी के यू - 2, लेकिन वह दुकान पर था नहीं।
  8. केबल के जरिए फ़ोन को पीसी से जोड़ा।
  9. नोकिया पीसी स्यूट में मौजूद "कनेक्ट टु इंटर्नेट" पर चटका लगाया, और स्वचालित जमाव में एयर्टेल इंडिया चुना। एयर्टेल जी पी आर ऍस
  10. जोड़ा।
  11. जुड़ गया। मोबाइल से जाल जुड़ गया
  12. यह प्रविष्टि लिखी
अब हम होते हैं नौ दो... नहीं अभी नही। कुछ और सवाल जो मेरे मन में हैं और आपके मन में भी होंगे शायद।
  1. कुल जमा ज़रूरतें थीं - जी पी आर ऍस वाला फ़ोन, जी पी आर ऍस सुविधा, नोकिया पीसी स्यूट, केबल अनिवार्य नहीं है, चाहें तो नीलदंत से भी जोड़ सकते हैं, पर फिर ऊपर लिखा 460.8, 110 हो जाता है।
  2. बी ऍस ऍन ऍल के जी पी आर ऍस का जमाव कैसे करते हैं मुझे नहीं पता है। आपको पता हो तो बताएँ।
  3. नोकिया के अलावा अन्य फ़ोनों के बारे में मेरा अनुभव नहीं है, आपको हो तो बताएँ
  4. हिन्दी + जी पी आर ऍस की सुविधा वाले मोबाइल फ़ोन हैं नोकिया 3110सी, और नोकिया 6085। और भी हैं, पर सबसे सस्ते यही हैं। 6085 केवल 4800 रुपए का है, 3110सी उससे भी थोड़ा कम ही है।
  5. किसी भी एस 60 फ़ोन यानी नोकिया ई सीरीज़ या ऍन सीरीज़ - में हिन्दी नहीं है।
  6. नोकिया 3110सी का केबल, सीरियल केबल है, जो कि नोकिया 6260 के केबल से सस्ता है।
  7. पंचकूला में 11 सेक्टर की नोकिया की दुकान के दरबान तक को भी फ़ोनों के बारे में इतनी जानकारी है कि नोकिया के शोरूम के प्रशिक्षित कर्मचारियों को शर्मिंदा कर दे। उन्हें धन्यवाद।
  8. जी पी आर ऍस का खर्चा कितना आएगा, पता नहीं, महीने के अन्त में ही मालूम चलेगा। आपको पता हो तो बताएँ।
  9. सेब और लिनक्स के लिए जमाव अभी नहीं किया है, बाकी है।
  10. नोकिया, एयर्टेल, बी ऍस ऍन ऍल - किसी का भी जालस्थल हिन्दी में नहीं है। न ही नोकिया पीसी स्यूट हिन्दी में है।
अब हम होते हैं नौ दो ग्यारह :)

Labels: ,

14:28 बजे आलोक द्वारा।
6 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
6 छींटाकसी -
Anonymous जगदीश भाटिया ने अर्ज़ किया है...
नोकिया 6030 पर भी हिंदी पढ़ी जा सकती है और यह बहुत ही सस्ता मॉडल है।

मोबाईल ऑफिस एयरटेल दिल्ली में 499 रु प्रति माह है। कोरपोरेट कनेक्शन के लिये यह सेवा केवल 99 रु में उपलब्ध है।

इसमें असीमित डाउनलोड शामिल है, चाहे आप मोबाइल पर सर्फिंग करें या मोबाइल को मॉडम बना कंप्यूटर पर सर्फिंग करें।
Blogger आलोक ने अर्ज़ किया है...
जगदीश जी,
जानकारी के लिए धन्यवाद।
वैसे मेरी खोज के परिमाण ये थे -
1. फ़ोन में हिन्दी हो
2. फ़ोन मे जीपीआरऍस हो
3. फ़ोन में सीए-53 यूऍसबी केबल डालने की सुविधा हो।
नोकिया के स्थल पर इन परिमाणों के आधार पर खोज करना संभव नहीं है अतः दुकान पर ही जा के पूछना पड़ेगा।
Blogger Gyandutt Pandey ने अर्ज़ किया है...
यही जुगाड़ मैने बीएसएनएल जीपीआरस के लिये कर रखा है। पर बहुत भरोसेमन्द सेवा नहीँ है।
Anonymous amit ने अर्ज़ किया है...
अपन तो जनाब महानगर टेलीफोन निगम लिमेटिड (MTNL) के मोबाइल कनेक्शन पर हैं और उन्हीं से जीपीआरएस(GPRS) ले रखा है असीमित प्रयोग का जिसका माहवार भाड़ा 350 रूपए जाता है।
Blogger vishwa ने अर्ज़ किया है...
Its good to see Hindi on Internet
Grear Effort

vishwa
http://www.vishwakala.org
Anonymous Anonymous ने अर्ज़ किया है...
After preparing for many long months, Kel'Thuzad and his Cult of the Damned finally struck the first blow by releasing the plague of undeath upon Lordaeron.wow goldworld of warcraft goldwow power levelbuy wow goldwow goldworld of warcraft goldwow power levelbuy wow gold Uther and his fellow paladins investigated the infected regions in the hope of finding a way to stop the plague. Despite their efforts,wow goldworld of warcraft goldwow power levelbuy wow goldEverQuest 2 goldEverQuest 2 platbuy eq2 goldeq2 plat the plague continued to spread and threatened to tear the Alliance apart. As the ranks of the undead swept across Lordaeron, Final Fantasy XI gilffxi gilbuy cheap ffxi gilMaple Story Mesosmaplestory MesosMaple Story mesoLOTRO GoldLOTR GoldTerenas' only son, Prince Arthas, took up the fight against the Scourge. Arthas succeeded in killing Kel'Thuzad, but even so,Lord of the Rings Online GoldEverQuest 2 goldEverQuest 2 platbuy eq2 goldeq2 platFinal Fantasy XI gilffxi gilbuy cheap ffxi gil the undead ranks swelled with every soldier that fell defending the land. Frustrated and stymied by the seemingly unstoppable enemy, Maple Story Mesosmaplestory MesosMaple Story mesoLOTRO GoldLOTR GoldLord of the Rings Online GoldEverQuest 2 goldEverQuest 2 platArthas took increasingly extreme steps to conquer them. Finally Arthas' comrades warned him that he was losing his hold on his humanity. buy eq2 goldeq2 platFinal Fantasy XI gilffxi gilbuy cheap ffxi gilMaple Story Mesosmaplestory MesosMaple Story mesoArthas' fear and resolve proved to be his ultimate undoing. He tracked the plague's source to Northrend, intending to end its threat forever. LOTRO GoldLOTR GoldLord of the Rings Online GoldSilkroad goldsilkroad online goldSRO goldInstead, Prince Arthas eventually fell prey to the Lich King's tremendous power. Believing that it would save his people, Lineage 1 adenabuy Lineage 1 adenaL1 adenaLineage 2 adenabuy Lineage II adenaL2 adenadofus kamasArthas took up the cursed runeblade, Frostmourne. kamas dofuseve online iskeve iskbuy eve iskLineage 1 adenabuy Lineage 1 adenaL1 adenaLineage 2 adenaThough the sword did grant him unfathomable power, it also stole his soul and transformed him into the greatest of the Lich King's death knights.buy Lineage II adenaL2 adenadofus kamaskamas dofusLineage 1 adenabuy Lineage 1 adenaL1 adena With his soul cast aside and his sanity shattered, Arthas led the Scourge against his own kingdom. Ultimately, Arthas murdered his own father, Lineage 2 adenabuy Lineage II adenaL2 adenaeve online iskeve iskbuy eve iskKing Terenas, and crushed Lordaeron under the Lich King's iron heel. maple story mesosmaplestory mesosmaple story mesohero online goldimvu creditskal geonknight goldlast chaos goldlineage adenalineage 2 adenalord of the rings goldlotro goldwow goldwow power levelingwow powerleveling
छींटाकसी करें

इस लेख के हवाले:

Create a Link


Home © Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2008, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .

Valid XHTML 1.0 Strict Valid CSS!

मुख