मुख : हिन्दी : आलोक : नौ दो ग्यारह : अंतरंग

Can't see Hindi?

Why can't I see the Hindi section?

19.8.08

अंतरंग

वास्तव में लिखने और सोचने में फ़र्क है, यानी, आप जो सोचते हैं उसे लिख कर व्यक्त कर तो सकते हैं पर दिमाग़ में क्या चल रहा है, ठीक उसे तो नहीं लिख सकते, ऐसा कहीं पढ़ा था। जैसे कि आप कोई भी शब्द लें, मसलन आज़ादी। कई मतलब हैं इस शब्द के, लेकिन शब्द एक ही है। उसी तरह, विशेषण, जैसे कि अच्छा, बड़ा, लाल, तेज़, कड़वा - एक ही शब्द लेकिन वह वास्तव में भाव को व्यक्त करने में असमर्थ हैं, यानी समर्थ तो हैं पर यह है तो मात्र अन्दाजन ही। जैसे, हरी मिर्च और काली मिर्च दोनो ही कड़वी होती हैं और करेला भी पर कड़वाहट में फ़र्क फिर भी है।

वही फ़र्क भाषा दर भाषा भी आ जाता है, और लेखन पद्धति की वजह से भी। रूसी में ह का परिचायक कोई अक्षर नहीं है। केवल X जिसका उच्चारण ह और ख के बीच का होता है - कुछ कुछ ख़ की तरह। मिखाइल गोर्बाचेव में भी इसी का इस्तेमाल होता है और महेश में भी, और हैङ्कॉक में भी।

वास्तव में भारत की सभी भाषाओं के लिए एक ही लिपि रखने का विचार है तो अच्छा पर ऐसा होने से भी हम कुछ खो देंगे।

Labels:

14:05 बजे आलोक द्वारा।
3 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
3 छींटाकसी -
Blogger बालकिशन ने अर्ज़ किया है...
बहुत अच्छा लिखा आपने.
आभार.
Anonymous अफ़लातून ने अर्ज़ किया है...
यदि चित्र लिपि हो (जैसे चीनी) तब अलग अलग प्रान्त के लोग एक ही लिखे हुए को अलग अलग बोलेंगे ,समझेंगे एक ही। जैसे चाय , चा , टी के लिए एक ही प्रतीक होगा ।
Blogger Udan Tashtari ने अर्ज़ किया है...
सही है!
छींटाकसी करें

इस लेख के हवाले:

Create a Link

पिछले लेख:

बासी माल:


Home © Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2009, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .

Valid XHTML 1.0 Strict Valid CSS!

Google

मुख