मुख : हिन्दी : आलोक : नौ दो ग्यारह : अहा, जियोसिटीज़, और लिनक्स परिचय, और ब्लॉगर

Can't see Hindi?

Why can't I see the Hindi section?

27.7.09

अहा, जियोसिटीज़, और लिनक्स परिचय, और ब्लॉगर

जियोसिटीज़ वालों से संदेसा आया कि बंद होने वाला है। जो इसके बारे में नहीं जानते हैं बस इतना ही समझ लें कि यह अपने ज़माने का ब्लॉग्स्पॉट था। अंतर्जाल पर मेरा सबसे पहला स्थल जियोसिटीज़ पर ही था।

बंद तो होने वाला है, साथ ही कुछ दिन पहले रवि रतलामी जी ने अपनी लिनक्स की किताब के संबंध में लिनक्स परिचय के बारे में पूछा तो ध्यान आया कि यह भी तो जियोसिटीज़ पर ही है। इसे भी सितंबर २००९ के पहले कहीं और सरकाना होगा।

वैसे लिनक्स परिचय एक स्वयंसेवी अनुवाद कार्यक्रम है, आप भी इसमें शामिल हो सकते हैं। आज के दिन यह पन्ना पूर्ण किया, काफ़ी समय से आधा अनुवादित था। अनुवाद संबंधी त्रुटियाँ अवश्य जानकारी में लाएँ, अग्रिम आभाऱ।

वैसे सोचता हूँ कि जियोसिटीज़ ऑर ब्लॉग्स्पॉट में एक वाक्य में फ़र्क बताना हो तो कैसे बताएँ? शायद ऐसे, कि जियोसिटीज़ में आदान प्रदान की इकाई एक फ़ाइल थी, जबकि ब्लॉगर में यह इकाई एक लेख है।

अब हम होते हैं नौ दे ग्यारह, आज की असली दुनिया में घुसने से पहले तलवारें पैनी करनी हैं।

लेबल:

06:07 बजे आलोक द्वारा।
5 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
5 छींटाकसी -
Blogger Udan Tashtari ने अर्ज़ किया है...
सही जानकारी..
Blogger Raviratlami ने अर्ज़ किया है...
हाँय? जियोसिटीस बन्द हो रहा है? अब कहां जाएँ किधर जाएं? गूगल पेजेस भी बन्द हो रहा है!

कोई बढ़िया, फोकटिया विकल्प हो तो अवश्य बताएं. क्या पता कल को ब्लॉगर और वर्डप्रेस.कॉम वाले भी अपनी सेवा बन्द कर दें तो?
Blogger ज्ञानदत्त पाण्डेय | Gyandutt Pandey ने अर्ज़ किया है...
@ रविरतलामी> कल को ब्लॉगर और वर्डप्रेस.कॉम वाले भी अपनी सेवा बन्द कर दें तो?
----------
कर दें। वैसे भी कौन सा कालजयी लिख मारा है हमने! :)
Blogger राहुल प्रताप सिंह राठौड़ ने अर्ज़ किया है...
हाँ हमने भी ऐसा ही सुना है ...फिर भी कई आप्शन रहेंगे |
Vox भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है |
छींटाकसी करें

इस लेख के हवाले:

एक लिंक बनाएँ

पिछले लेख:

बासी माल:


Home © Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2010, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .

Valid XHTML 1.0 Strict Valid CSS!

Google

मुख