मुख : हिन्दी : आलोक : नौ दो ग्यारह : गूगल ऐप इंजन का मुख पृष्ठ हिन्दी में

Can't see Hindi?

Why can't I see the Hindi section?

1.10.09

गूगल ऐप इंजन का मुख पृष्ठ हिन्दी में

आज गूगल ऐप इंजन का पन्ना खोला तो पाया कि सत्रारंभ पृष्ठ हिन्दी में है। बढ़िया है। वैसे सत्रारंभ करने के बाद तो सब कुछ अंग्रेज़ी में ही आता है। गूगल ऐप इंजन वैसे यह ऐप इंजन है क्या? जैसे गूगल का ब्लॉग्स्पॉट है, वैसे ही ऐप्स्पॉट भी है। ब्लॉग्स्पॉट पर चिट्ठों में लेख लिखे जा सकते हैं, और ऐप्स्पॉट पर पाइथन या जावा नामक प्रोग्रामिंग भाषाओं के जरिए कुछ मज़ेदार चीज़ें बनाई जा सकती हैं, जैसे कि स्टिकी, या और भी ढेर सारे मज़ेदार या उपयोगी स्थल। और जानकारी के लिए गूगल कूट का ऐप इंजन स्थल बढ़िया है, लेकिन ये फ़िलहाल केवल अंग्रेज़ी, रूसी, स्पेनिश, चीनी, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली में ही उपलब्ध है, हिन्दी में नहीं। मेरे कुछ प्रिय स्थल हैं स्टिकी और मॉडरेटर, इसके अलावा ट्विटर संबंधी कई स्थल भी ऐप्स्पॉट पर उपलब्ध हैं।

लेबल:

04:38 बजे आलोक द्वारा।
1 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
1 छींटाकसी -
Blogger ज्ञानदत्त पाण्डेय | Gyandutt Pandey ने अर्ज़ किया है...
हमारे लिये तो करिया अच्छर भैंस बराबर पंड़वा जैसे सुन्ना (काले अक्षर भैस बराबर और शून्य जैसे बछड़ा हो!)।
अजगर जावा आते ही नहीं! :)
छींटाकसी करें

इस लेख के हवाले:

एक लिंक बनाएँ

पिछले लेख:

बासी माल:


Home © Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2010, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .

Valid XHTML 1.0 Strict Valid CSS!

Google

मुख