पिछले ७ दिनों से मैं ऑन्लाइन गरीबी रेखा के नीचे लोट रहा था।
हुआ क्या था?
शक तो यह है कि किसी महानुभाव ने मेरे खाते का कूटशब्द बदल दिया था - पर यह सिर्फ़ शक ही है। खैर सब कुछ कर करा के काम शुरू तो हो गया लेकिन बेतार वाला काम फिर भी चालू नहीं हो रहा था। आज जा के सब कुछ ठीक हुआ है तो यह है कुछ जानकारी, शायद किसी और के काम भी आए, निश्चित रूप से मेरे काम तो आएगी ही।
यह सब बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड और WA3002G4 मॉडॅम के निर्देश हैं।
Advanced Setup | WAN में जा के पहली कतार के Edit पर चटका लगाएँ।
और आगे बढ़ें।
और फिर आगे बढ़ें।AUTO रखें।
फिर आगे बढ़ें।pppoe_0_35_1 - या कुछ भी और चाहें तो रख सकते हैं।
यह करने के बाद जमाव सँजो लें।
बस हो गया! अब, जब आपका मॉडम फिर से चालू होगा तो उसमें चार बत्तियाँ जलेंगी - एक लाल - बाईं तरफ़ - पॉवर की, फिर नारंगी-पीली - एडीएसएल सिग्नल की, फिर तीसरी हरी - इंटर्नेट की (यह आपका कूटशब्द इस्तेमाल करके जुड़ेगा और फिर हरा होगा) और आखिरी लैन की। और आप किसी भी कंप्यूटर के जरिए बेतार से इससे जुड़ सकते हैं। मॉडम चालू होने के ३-४ सेकिंड बाद वह खुद ही जाल से जुड़ जाएगा और अन्य कंप्यूटरों को अपने आप ही 192.168.1.* के तहत आईपी भी पकड़ा देगा।
उम्मीद है दाल चावल अगल कर लेंगे। कोई दिक्कत हो तो टिपियाएँ।
हम होते हैं नौ दो ग्यारह।
लेबल: तकनीक
18:47 बजे आलोक द्वारा।
SiD ने अर्ज़ किया है...
आलोक ने अर्ज़ किया है...
dhiru singh {धीरू सिंह} ने अर्ज़ किया है...
आलोक ने अर्ज़ किया है...
SiD... ने अर्ज़ किया है...
आलोक ने अर्ज़ किया है...
© Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2010, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .