यूँ तो मैं लखनऊ का रहने वाला हूँ पर कभी वहाँ रहा नहीं, इसलिए
शीरमाल और बाकी रोटियों के बारे में कुछ खबर न थी। अगली बार जाने पर हाथ साफ़ करने हैं। वैसे
टिप्पणी कूट के आधार पर एक अच्छा खासा विजेट बन सकता है।
वैसे पैंगो या गार्गी, पता नहीं किसमें, यह त्रुटि मिली है कि सन्देश को स्नदेश की तरह दिखाता है।
त्रुटि की पहली छवि
त्रुटि की दूसरी छवि
पिछले आठ घंटे की प्रविष्टियों पर टिप्पणी करने में पूरे दो घंटे लगे। दाद देता हूँ
समीर लाल जी को, और होता हूँ नौ दो ग्यारह।
Labels: उपकरण, लिनक्स
05:27 बजे आलोक द्वारा।
3 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
ब्लॉगर पहले ही १७ भाषाओं में उपलब्ध था, अब १९ और भाषाओं में आ गया है, और उनमें से एक है
हिन्दी भी। मुबारक हो!
हिन्दी में चिट्ठे तो पहले भी लिखे जा सकते थे, इसके जरिए आप ब्लॉगर के स्थल का इस्तेमाल भी कर पाएँगे, यदि केवल हिन्दी मालूम हो तब भी।

लेकिन लगता है कि मुख पृष्ठ के अलावा और चीज़ों का अनुवाद अभी नहीं हुआ है। अरे नहीं, मैं गलत था।
सत्रारम्भ करने के बाद यह पन्ना आता है, अङ्ग्रेज़ी में -

लेकिन इसी पन्ने पर बदल के हिन्दी किया जा सकता है -

और यह रही इस बारे में
गूगल की ओर से ही सूचना।
तो इन्तज़ार किस बात का है? भाषा बदलिए और
आनन्द लीजिए।
Labels: उपकरण, क्षेत्रीयकरण, ब्लॉगर
14:02 बजे आलोक द्वारा।
12 छींटाकसी
इस लेख के हवाले