यूँ तो आधा स लिखने की परंपरा नहीं है लेकिन व्याकरण की दृष्टि से गलत भी नहीं है। बहरहाल उम्मीद है कि गूगल वाले इसे जल्द ठीक कर देंगे।
तब तक खोज के लिए दो बार कंट्रोल दबाएँ।
यह रहा गूगल डेस्कटॉप का हिन्दी जालस्थल - कैसा लगा आपको? आजमा के बताएँ।लेबल: क्षेत्रीयकरण, खोज, गूगल, तकनीक
12:10 बजे आलोक द्वारा।
मतलब, ब्लॉगर का स्थल तो हिंदी में है, पर ब्लॉग्स्पॉट पर प्रकाशन का हिंदी वाला विकल्प ही गायब है।
शायद इस त्रुटि को ठीक कर रहे हों, कुछ समय बाद फिर वापस आजाए।लेबल: अनुवाद, खोज, तकनीकी, संगणक
10:59 बजे आलोक द्वारा।
और अब अगर यही खोज करेंगे, तो आते हैं लिनक्स के १२,२०० परिणाम।
यानी दो साल में २१ गुना बढ़ोतरी।
उसी तरह, नौ दो ग्यारह की खोज करने पर आज २०,२०० परिणाम मिले।
२००२ या २००३ में २५ परिणाम मिले थे।
पाँच साल के अंदर २५ और २०,००० में तो पूरे ८०८ गुना का फ़र्क है।
है न दिलचस्प बढ़ोतरी हिंदी के स्थलों की?
या हो सकता है गूगल ने अपनी खोज सुधार ली हो :)
शायद दोनो ही हुए हैं।
वैसे उन दिनों हिंदी खोज के लिए क्या शब्द डालें ताकि गूगल खाली हाथ न लौटे, यही सोचने में दिन के एक दो घंटे जाते थे।
तारीखें ठीक करवाने के लिए अमित जी का शुक्रिया। कोई और त्रुटि हो तो बताएँ, आपका आभारी होऊँगा।
08:19 बजे आलोक द्वारा।
© Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2010, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .