फ़ायर्फाक्स की दोसौदो तीनसौ इक्यावन वाली बीमारी अब ठीक हो गई है।
बीमारी यह थी, और उसके अलावा दो और भी।
पर इसके लिए आपको फ़ायर्फ़ाक्स ३.० उतारना होगा, जो कि बिरगिट मीठी करेगा!
खत्म हुई दो सौ दो तीन सौ इक्यावन, बावन, चौवन। ग्रीज़्मंकी की नास्त्यावश्यकता।
बधाई मुझे न देना, मैं सिर्फ़ ब्यौरा दे के नौ दो ग्यारह हो गया था, वह भी कुछ चार साल पहले। उम्मीद है कि अगले चार साल में ब्लॉगर मुखपृष्ठ भी सुधर जाएगा!