मुख : हिन्दी : आलोक : नौ दो ग्यारह

Can't see Hindi?

Why can't I see the Hindi section?

26.2.04

हलन्त बना विराम?

हलन्त बना विराम हलन्त का जो नामकरण किया गया है उससे कई परेशानियाँ हो सकती हैं, ख़ासतौर पर उनको जिन्होंने यह तालिका देखी नहीं है। नाम परिवर्तन का प्रस्ताव देना चाहिए। प्रस्तावित परिवर्तन:
094D ् DEVANAGARI SIGN HALANT * suppresses inherent vowel
आपके क्या विचार हैं?
12:41 बजे आलोक द्वारा।
0 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
21.2.04

मिल गया, केवल स्क्रीन शॉट, ऑफ़िस नहीं।

हिन्दी माइक्रोसॉफ़्ट ऑफ़िस सञ्जय के सौजन्य से। वैसे मैं ट्रेडमार्कों व नामों के अनुवाद के पक्ष में नहीं हूँ। फ़र्ज़ कीजिए कि मेरा नाम अङ्ग्रेज़ी में आलोक कुमार के बजाय लाइट बॅचलर हो। सञ्जय, छवि के लिए पुनः धन्यवाद।
11:04 बजे आलोक द्वारा।
0 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
19.2.04

माइक्रोसॉफ़्ट ऑफ़िस हिन्दी स्क्रीन शॉट

क्या किसी के पास इसकी छवियाँ हैं? यदि हाँ तो पेश करें। अन्दाज़ा लगाना चाहता हूँ कि यह कैसा दीगर होता है।
21:52 बजे आलोक द्वारा।
0 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
14.2.04

एलएमएल वेस्पा से टोयोटा कोरोला तक

पसन्द आया यह किस्सा। उम्मीद है कि लिखते रहेंगे।
11:52 बजे आलोक द्वारा।
0 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
13.2.04

पादुका पुराण

पता चला कि जूतों का ईजाद रामनाराण बाटा ने किया था। चाय की चुस्की के साथ पढ़ने लायक है।
12:32 बजे आलोक द्वारा।
0 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
12.2.04

मोज़िला १.६ संशोधित, देवनागरी के लिए

मुद्दा यह है कि हिन्दी के अब पाँच चिट्ठे उत्पन्न हो चुके हैं। देखना यह है कि दस का आँकडा कब तक पहुँचता है। पर आँकड़ों से ज़्यादा बढ़िया बात यह है कि बढ़िया लिखने वाले लोग इस मैदान में आ रहे हैं। सम्भवतः इस कारण से लोग और अधिक प्रेरित होंगे हिन्दी के चिट्ठे पढ़ने और लिखने के प्रति। इस बीच मोज़िला १.६ का संशोधित उद्धरण उपलब्ध है, जो कि लिनक्स पर ठीक से देवनागरी प्रदर्शित करने में सक्षम है। तो इस्तेमाल कीजिए और लुत्फ़ उठाइए। मैंने खुद इसका इस्तेमाल नहीं किया है अभी तक, इसलिए और कुछ नहीं बता सकता। सहायता के लिए यह रीड्मी पढ़ें। और चर्चा करना चाहें तो यहाँ कर सकते हैं
14:42 बजे आलोक द्वारा।
0 छींटाकसी
इस लेख के हवाले

पिछले लेख:

बासी माल:


Home © Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2010, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .

Valid XHTML 1.0 Strict Valid CSS!

Google

मुख