मुख : हिन्दी : आलोक : नौ दो ग्यारह

Can't see Hindi?

Why can't I see the Hindi section?

24.5.04

मनीला - पासिग नदी

लगता है ब्लॉगर का ऍफ़टीपी काम नहीं कर रहा नए आतिथ्य के साथ, अतः जाँच करता हूँ।
16:17 बजे आलोक द्वारा।
0 छींटाकसी
इस लेख के हवाले

ज़रूरत है ज़रूरत है

कुछ समय तक नौ दो ग्यारह रहने के बाद नया आतिथ्य चालू हो गया है। यदि आपको कोई दिक्कत आती है, स्थल को देखने में तो बताएँ। वैसे यह तो वही बात हुई न की जो लोग नहीं आए हैं वे अपने हाथ खड़े करें। खैर यह सूचना मैं अक्षरग्राम पर भी दे दूँगा। पङ्कज के खर्चे पर काफ़ी काम आसान हो गए हैं। यह बात अलग है कि आजकल नौ दो ग्यारह पर पढ़ने के लिए कुछ खास नहीं रहता है, पर सूचना देने में क्या हर्ज़ है। इस बीच बङ्गलोर में दोस्त लोग कह रहे हैं कि मैं उन्हें चिट्ठी नहीं लिख रहा हूँ। तो सोच रहा हूँ कि मनीला के हालचाल लिखने के लिए अलग चिट्ठा शुरू करूँ, वैसे यदि ब्लॉगर में वर्गीकरण की सुविधा हो तो मैं यहीं पर लिख सकता हूँ। हाँ, चिट्ठी से मेरा मतलब है विपत्र, कागज़ी चिट्ठी नहीं। इस बीच खेद है कि हिन्दीकरण वाले काम थम से गए हैं, या यूँ कहें कि काम तो चल रहे हैं पर वे नज़र नहीं आ रहे हैं (अपनी बात कर रहा हूँ, औरों की नहीं।) इस बात की ख़ुशी भी है कि डीमॉज़ पर एक और सम्पादक, अञ्जन भूषण अवतरित हुए हैं। आप भी चाहें तो सम्पादक बन सकते हैं - शीर्षक वाली कड़ी देखें। हाँ, सम्पादकों के अलावा स्थल बनाने वाले चाहिएँ, इसमें कोई शक नहीं। और सब ठीक ठाक, जय हो डॉक्टर साहब की।
16:00 बजे आलोक द्वारा।
0 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
15.5.04

ढूँढते रह गया

देख रहा हूँ कि बगल की पट्टी नौ दो ग्यारह हो गई है। पर मेरा ही किया धरा कुछ होगा। करता हूँ कुछ जुगाड़।
10:28 बजे आलोक द्वारा।
0 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
13.5.04

यूनिकोड के बदले सवालिया निशान

सञ्जय व्यास जी से डाक आई कि वे आजकल बङ्गलोर में हैं। मैंने हिन्दी में जवाब दिया तो उन्हें मिले सवालिया निशान। तो यह है हालते यूनिकोड। पर हैं तो हम सही रास्ते पर ही।
19:43 बजे आलोक द्वारा।
0 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
12.5.04

लैपटॉप की खोज

बढ़िया लैपटॉप कौन से हैं? यानी टिकाऊ, सस्ता, सुन्दर, व हल्का, इसी क्रम में। अपने व्यक्तिगत अनुभव से बताएँ।
17:04 बजे आलोक द्वारा।
0 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
10.5.04

मनीला

मनीला खिड़की से कुछ दिनों के लिए नौ दो ग्यारह होने के बाद वापिस। मनीला में आठवाँ दिन हुआ आज।
12:50 बजे आलोक द्वारा।
0 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
9.5.04

कवि लिपि

कवि लिपि फ़िलिपींस में मिली 1100 साल पुरानी लिपि का नमूना, जो कि ब्राह्मी पर आधारित है। भाषा है संस्कृत, तगालोग, जावाई व मलय की मिली जुली। चित्र में मात्राएँ व अनुस्वार तो साफ़ नज़र आते हैं।
21:05 बजे आलोक द्वारा।
0 छींटाकसी
इस लेख के हवाले

पिछले लेख:

बासी माल:


Home © Alok Kumar alok at devanaagarii dot net, 2002-2010, सीऍसऍस © डब्ल्यू ३ सी .

Valid XHTML 1.0 Strict Valid CSS!

Google

मुख