सेब का इस्तेमाल तो करीब छः महीने से कर रहा हूँ, पर उसके बारे में अभी तक जानकारी में बदलाव नहीं किया था।
सराय के रविकांत जी के दबाव का ही फल है कि
यह पृष्ठ परिष्कृत हुआ। उन्हें धन्यवाद, यदि आप सेब खाते हैं तो अपनी टिप्पणी दें, और क्या जुड़ना चाहिए, अब मैं होता हूँ नौ दो ग्यारह।

Labels: तकनीक, सेब
18:33 बजे आलोक द्वारा।
5 छींटाकसी
इस लेख के हवाले
बिज़नेस स्टैंडर्ड बता रहा है कि भारत में २००८ के शुरू में कुल २६ लाख ७० हजा़र लोगों के पास ब्रॉडबैंड है। यानी हज़ार लोगों में से ३ के पास।
कितना सौभाग्यशाली हूँ मैं।
सरकार का लक्ष्य था २००८ के अन्त तक ९० लाख लोगों तक ब्रॉडबैंड पहुँचाना, यानी १००० में से ९ के पास। बहुत महत्वाकाङ्क्षी तो नहीं था लेकिन लक्ष्य का तिहाई से कम हासिल हुआ।
साथ ही
टीआरएआई ने यह भी कहा है कि ब्रॉडबैंड का मतलब है कम से कम
२५६ केबीपीएस [पीडीएफ़, अंग्रेज़ी] की गति। यानी प्रति कनेक्शन करीब ३२ केबीपीएस की गारंटी।
देखते हैं २००८ में क्या होता है।
Labels: आईएसपी, टीआरएआई, तकनीक, ब्रोडबैंड
13:28 बजे आलोक द्वारा।
2 छींटाकसी
इस लेख के हवाले